लोहरदगा, दिसम्बर 28 -- लोहरदगा, संवाददाता।अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रविवार को लोहरदगा जिला कार्यालय राजेन्द्र भवन में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां साझा कीं। पार्टी द्वारा देश के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्षों और गौरवशाली योगदान को स्मरण किया। विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में सांसद सुखदेव भगत, जिलाध्यक्ष सुखैर भगत और जिला कमेटी के अधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। किस्को प्रखंड के पंचायत बगड़ू जामुन टोली में पंचायत अध्यक्ष प्रकाश उरांव की अध्यक्षता में, मंडल अध्यक्ष रामदेव उरांव की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भंडरा प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत के नेतृत्व में, भीठा पंचायत में पंचायत अध्यक्ष परमेश्वर उरांव की अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.