बेगुसराय, जुलाई 17 -- भगवानपुर,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के श्रीराम वाटिका मानोपुर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर विधानसभा स्तरीय कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी की गुरुवार को बैठक हुई। बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी सह मध्य प्रदेश के मुरैना विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा कि बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। पूरे बिहार में यह सीट कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण सीटों में से एक है। इस कारण पार्टी ने इंडिया गठबंधन के तहत इस बार के विधानसभा चुनाव में बछवाड़ा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने पर आपसी सहमति भी लगभग बन गयी है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के एक-एक परिवार से मिलकर कांग्रेस पार्टी व इंडिया गठबंधन की विचारधारा को पहुंचाने एवं कांग्रेस पार्टी को विजय पताका लहराने का आह्वान किया। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.