रांची, दिसम्बर 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पांच जनवरी को मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत की जा रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर प्रदेशभर में इस अभियान को व्यापक जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार पांच जनवरी 2026 को सभी जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला, प्रखंड, मंडल, ग्राम पंचायत और वार्ड अध्यक्षों की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में मनरेगा बचाओ अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई जाएगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी अगले चुनाव तक निरंतर आंदोलन करेगी और केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा को कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ सड़क से सदन तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.