काशीपुर, मार्च 8 -- काशीपुर, संवाददाता। कांग्रेस परिवार की ओर से काशीपुर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बाजपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में सभी लोग होली के गीतों पर जमकर थिरके। सभी ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस नेता एनसी बाबा ने कहा कि निकाय चुनाव गुजर जाने के काफी समय बाद कार्यकर्ता आपस में एक-दूसरे से मिले हैं। होली के पर्व पर सभी लोग काशीपुर की खुशहाली और कौमी सौहार्द की कामना करते हैं। वहां पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के अलावा कांग्रेस नेता एनसी सिंह बाबा, कामाक्षी सिंह, संदीप सहगल, पूजा सिंह, इंदूमान, अलका पाल, अर्पित मेहरोत्रा, जितेन्द्र सरस्वती, हरीश कुमार सिंह, मनोज ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.