टिहरी, अप्रैल 29 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कांग्रेस की आगामी दिनों में शुरू होने वाली संविधान बचाओ यात्रा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संविधान बचाओ यात्रा निकालने का कोई अधिकार नहीं है। कहा कि जिस कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को बार-बार लहूलुहान करने का काम किया है, आज संविधान बचाने की बात करने पर उन्हें शर्मसार होना चाहिए। यह बात उन्होंने नई टिहरी के भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में 60 बार संविधान में संशोधन कर संविधान के साथ छेड़छाड़ की है। चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए लगातार 356 का दुरुपयोग किया है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को झकझोरते हुए संविधान संशोधन कर आपातकाल जैसी स्थिति पैदा की। कहा की संविधान में संशोधन करने ...