उन्नाव, मार्च 22 -- उन्नाव। छह साल पहले भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले शहर के सिंगरोसी निवासी सुरेन्द्र कुशवाहा को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। जबकि नगर अध्यक्ष पद पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रहे फैज फारूकी को बैठाया गया हैं। पार्टी हाईकमान की घोषणा के बाद कई पुराने कांग्रेसियों ने अपनी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दबी जुंबा से फैसले पर नाराजगी भी दिखी। शुक्रवार रात आल इंडिया कांग्रेस के जरनल सिक्रेट्री वीसी वेणु गोपाल ने प्रदेश के 133 जिला व शहर अध्यक्ष की घोषणा की। जिसमें वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस में सचिव का दायित्व संभाल रहे सुरेंद्र कुशवाहा को जिलाध्यक्ष और फैज फारूकी को शहर अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई है। सुरेंद्र वर्ष 2019-20 में भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए। उससे पहले वह भाजपा के सहयोगी संगठन ग...