चम्पावत, नवम्बर 26 -- लोहाघाट। संविधान दिवस पर बलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि कांग्रेस संविधान दिवस पर लोगों से संविधान को बचाने की अपील कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की मूल भावना के सामने तमाम चुनौतियां हैं। बैठक में वोट चोरी, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, चुनावी हेराफेरी आदि मुद्दों पर चर्चा की। यहां प्रधान जीवन बिष्ट, रोहित बिष्ट, मोहित बिष्ट, शिवानी बिष्ट, भावना बिष्ट, सागर माहरा, रोहन माहरा, सुंदर सिंह, बसंत सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...