रामगढ़, दिसम्बर 28 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड के सभी पंचायतों में रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रखंड प्रभारी पूर्व प्रमुख सुरेंद्र करमाली के नेतृत्व में घर घर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाया गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के घरों में पार्टी का झंडा लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश शामिल थे। कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज तक संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति और विचारधारा हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं वंचित वर्गो...