लखनऊ, अक्टूबर 16 -- कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश ओबीसी विभाग की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें 35 फीसदी पिछड़ी जातियों के और 65 फीसदी अतिपिछड़ी जातियों के पदाधिकारियों को हिस्सेदारी दी गई है। ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने इन नियुक्तियों पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का आभार जताया है। नई टीम को बधाई देते हुए उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में जुटने का आह्वान किया है। ओबीसी विभाग प्रदेशभर में ब्लॉक व जनपद स्तर पर भागीदारी न्याय चौपाल आयोजित कर ओबीसी समाज को आबादी के अनुपात में आरक्षण, संस्थाओं में नौकरी और संसाधनों में हिस्सेदारी के लिए जागरुकता अभियान चलाएगा। ब्लाक व जिला स्तर पर संविधान सुरक्षा चौपाल भी आयोजित होंगी। ब्लाक स्तर प...