एटा, जनवरी 12 -- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनॉड सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने सोमवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित हुए जन्मदिन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हाज़ी आशिक हुसैन भोले की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया कि हम सभी एकजुट होकर राष्ट्रीय, प्रदेश नेतृत्व से शुरू किए गए मनरेगा, यसआईआर और संगठन सृजन कार्यक्रम को आंदोलन के रूप में लेकर पूर्ण निष्ठा,लगन और मेहनत के साथ पूरा करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर, एकेश लोधी, गंगा सहाय लोधी, सुरेन्द्र सिंह यादव, कयाम बरकाती, संदीप प्रतिहार, सूरजपाल भारती, बुधपाल सिंह बघेल, संजय सिंह यादव, ओमवीर सिंह, इन्द्रपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, कैलाश यादव, राजेंद्र सिंह यादव...