बागपत, अगस्त 3 -- नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड पर 100 दिन संगठन सर्जन अभियान का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर अभियान में कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लिया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि फ्रंटल विभाग बड़ौत शहर कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र शर्मा ने सभी प्रस्तावित फ्रंटल अध्यक्षों के साथ मिलकर गहन चर्चा की। 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ कमेटी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता रामहरी पंवार व संचालन अनुज कुमार ने किया। इस दौरान जयप्रकाश सरोहा, डॉ. सुभाष शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, गीता तोमर, देवेन्द्र शर्मा, डॉ. सुभाष शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, औकार दत्त आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.