देहरादून, अक्टूबर 3 -- कांग्रेस ने करनपुर में शहीद आंदोलनकारी स्व. राजेश रावत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर नमन किया।कांग्रेसियों व राज्य आंदोलनकारियों ने स्व. राजेश रावत के समारक पर कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राजेश रावत ने अपने प्राणों की आहुति देकर समाज और राज्य के लिए संघर्ष किया। हम चाहते हैं कि उनके हत्यारों को जल्द से जल्द सजा मिले, तभी उनके बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सकेगी। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि राजेश रावत के साहस और संघर्ष को हर नागरिक को याद रखना चाहिए। उनके आदर्श और बलिदान हमें आज भी प्रेरित करते हैं। प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि इन शहीदों का संघर्ष और उनके द्वारा किए गए प्रयास हमारी पीढ़ियों के लिए मिसाल हैं। हम उनके परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.