हरिद्वार, जून 10 -- जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से भेंटकर उन्हें हरिद्वार की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कुंभ 2021 के दौरान करोड़ों रुपये की लागत से बने आस्था पथ पर असामाजिक तत्वों का कब्जा हो चुका है। जिससे आम नागरिकों के लिए सुबह-शाम की सैर करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी एवं बदहाल मोर्चरी की ओर ध्यान आकर्षित किया। पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान ने शहर में बढ़ती सूखे नशे की लत पर चिंता जताई और इस दिशा में ठोस कार्रवाई की आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.