श्रावस्ती, जनवरी 14 -- श्रावस्ती,संवाददाता। वोट चोरी और मनरेगा कानून को लेकर कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही वरुण चौधरी एवं छात्र कार्यकर्ताओं पर बनारस में हुई पुलिस की बर्बर कार्रवाई के खिलाफ भी विरोध किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस मुख्यालय से तहसील मुख्यालय तक मार्च निकालकर तहसील गेट जाम किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने कड़े शब्दों में कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों का कानूनी अधिकार है। लेकिन केंद्र सरकार इसे कमजोर कर गरीबों से उनका हक छीनना चाहती है। वहीं वोट चोरी और एसआईआर के माध्यम से लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इस दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर दमन तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बनारस में राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.