बागेश्वर, जुलाई 21 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का जन्मदिन मनाया। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि खड़के ने संगठन को पहले से अधिक मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी और कई आंदोलनों का हिस्सा रहे। वह सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट के फाउंडर और चेयरमैन भी हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, गीता रावल, राजेंद्र परिहार, महेश चंद्र आर्य, रमेश दफौटी, कुंदन गिरी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.