भभुआ, दिसम्बर 18 -- मनरेगा को निरस्त और गांधी जी के नाम व मूल्यों की रक्षा का किया अनुरोध भभुआ, नगर संवाददाता। कांग्रेस की जिला इकाई ने गुरुवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीडीसी को दिया। दिए गए ज्ञापन में मनरेगा को निरस्त करने के लिए लाए जा रहे विधेयक के विरुद्ध हस्तक्षेप तथा गांधी जी के नाम और मूल्यों की रक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। कांग्रेसजनों का मानना है कि यह कदम न केवल एक ऐतिहासिक, अधिकार-आधारित जन-कानून को कमजोर करेगा, बल्कि यह देश के सबसे पहचाने जाने वाले कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी के नाम, मूल्यों और विरासत को मिटाने का एक सोचा-समझा राजनीतिक प्रयास है। मनरेगा मजदूरों को काम मांगने का कानूनी अधिकार देता है और 100 दिनों के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करता है। प्रस्तावित नया विधेयक इस कानूनी काम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.