अयोध्या, अक्टूबर 7 -- अयोध्या, संवाददाता। भाजपा सरकार की दमन कारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर आम जनमानस को लामबंद करना होगा। यह बातें जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मसौधा ब्लॉक में आयोजित 'वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी ने इस देश को बनाने में अपना सर्वस्व न्योछावर किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के अधिकारों का जो वोट का अधिकार है उसे भी छीनने के लिए वोट चोरी करने की साजिश की। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम इस लड़ाई को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता मसौदा ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कोरी ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.