मधेपुरा, दिसम्बर 29 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। उदाकिशुनगंज कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष नवींद्र कुमार सिंह उर्फ खोखा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस मनाया गया गया। प्रखंड अध्यक्ष नवींद्र कुमार सिंह उर्फ खोखा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना के 140 वर्ष का इतिहास गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली गाथा एवं संविधान निर्माण पार्टी का श्रेष्ठ उपलब्धि है। देश का संविधान देश के आदिवासी हरिजन, अल्पसंख्यक दबे कुचले शोषित पीड़ित सभी को स्वतंत्रता अधिकार के साथ-साथ मौलिक अधिकार भी प्रदान करता है। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की इतिहास के बिना भारत देश इतिहास लिखने एवं समझाना मुश्किल है। गांधी, नेहरू, सुभाष चन्द्र बोस, पटेल ने कांग्रेस द...