मथुरा, फरवरी 14 -- कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बलदेव के गांव हथौड़ा से महावन तहसील तक मनरेगा बचाओ अभियान पदयात्रा निकाली। पदयात्रा तहसील में सभा के बाद एसडीएम कंचन गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता महात्मा गांधी की जय एवं मनरेगा बहाल करो व रोजगार का अधिकार लेकर रहेंगे जैसे नारे लगाते आगे बढ़े। यात्रा छोली, हमीरपुर, खप्परपुर, नगला खूबी, नगला कल्लू, नगला सेवा, विरहामपुर, राम नगरिया एवं प्रेम नगर होकर तहसील पहुंची। यहां सभा में मुकेश धनगर ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम व स्वरूप बदलकर महात्मा गांधी का तिरस्कार किया है। ग्रामीणों के रोजगार अधिकार को कमजोर किया है। पहले 90 प्रतिशत वित्त पोषण केंद्र सरकार करती थी, अब योजना राज्य सरकार पर निर्भर है। उन्हों...