गिरडीह, दिसम्बर 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस ने सोमवार को गिरिडीह के हरचिक स्थित जिला भाजपा कार्यालय और शहर के टावर चौक पर प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बिना एफआईआर ईडी द्वारा परेशान किए जाने के खिलाफ जिला भाजपा कार्यालय और मनरेगा योजना का नाम बदलने के खिलाफ शहर के टावर चौक पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। दोनो जगहों पर प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया कर रहे थे। दोनो जगहों पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन में कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं को ईडी सीबीआई द्वारा परेशान करना बंद करो, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बंद करो, मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारा लगा रहे थे। वहीं मनरेगा योजना बंद करने के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.