औरंगाबाद, नवम्बर 5 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने औरंगाबाद में आयोजित रोड शो से पहले राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव आयोग हैं, भगवान हैं क्या, जो इनके द्वारा दिए गए प्रमाण पत्र को जनता माने। यह एक नंबर के झूठे लोग हैं। जिन्होंने 65 सालों तक भारत को लूटा और खसोटा, वह आज सर्टिफिकेट दे रहा है। जब तक आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र के आधार पर मत नहीं डाला जाता तब तक कांग्रेस जीतती थी। जब से चुनाव आयोग ने मतदाता पहचान पत्र को मतदान करने के लिए अनिवार्य कर दिया तब से कांग्रेस का जीतना बंद हो गया। जब तक कांग्रेस, सत्ता में रही, उन्होंने बूथ कब्जा से लेकर हर चीज की। यहां तक की इमरजेंसी भी केवल कुर्सी बचाने के लिए लगाई थी। वे लोग क्या बोलेंगे जो संविधान को मानते तक नहीं हैं। संविधान को वे अपनी जेब का कागज ...