पलामू, दिसम्बर 8 -- हुसैनाबाद। शहर के दुर्गा बाड़ी परिसर में हुसैनाबाद कांग्रेस कमेटी की बैठक कर संगठन मजबूत करने पर विमर्श किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह व संचालन लवकेश कुमार सिंह ने किया। बैठक में पंचायत स्तर पर बीएलए की नियुक्ति, एसआईआर से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा जन एवं बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को मजबूत करने पर विमर्श किया गया। प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी राजनीतिक दल की रीढ़ होते हैं। संगठन तब ही मजबूत होता है जब कार्यकर्ता सक्रिय, जागरूक और एकजुट हों। बैठक में जिला उपाध्यक्ष मंसूर अहमद, लोकेश कुमार सिंह, हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष गुप्तेश्वर पांडेय, अंबिका सिंह, टुनटुन सिंह, बाबर खान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...