गाज़ियाबाद, जुलाई 11 -- गाजियाबाद। कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने बढ़े हाउस टैक्स वापस नहीं होने पर सात दिन बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मांग उठाई कि पुरानी दरों से ही हाउस टैक्स वसूला जाए। उन्होंने कहा कि हाउस टैक्स वृद्धि के खिलाफ लोगों में आक्रोश था। लोगों के विरोध के चलते निगम ने यह निर्णय वापस लिया, जो स्वागत योग्य था, लेकिन निर्णय वापस होने के बावजूद निगम का ऑनलाइन पोर्टल अपडेट नहीं किया गया। लोग जब पोर्टल से हाउस टैक्स जमा करते हैं तो उन्हें बढ़ी दर दिखाई जाती हैं। उनसे अधिक टैक्स वसूला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल भ्रष्टाचार का रूप ले रही है, जिसमें लोगों को बिना कारण अधिक धन चुकाने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि निगम का ऑनलाइन पोर्टल तुरंत अ...