चम्पावत, जनवरी 27 -- लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान चलाया। इस दौरान फोर्ती के बनीगांव में मजदूरों को मनरेगा से संबंधित पर्चों का वितरण किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने बनीगांव में केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि मनरेगा से गारंटी शब्द हटाकर और श्रमिकों के काम के अधिकार को छीनकर इसे कमजोर किया जा रहा है। अब मनरेगा श्रमिकों को कहां और क्या काम मिलेगा, यह मोदी सरकार अपने पसंदीदा ठेकेदारों के माध्यम से मनमाने ढंग से तय करेगी। ग्राम पंचायतों की भूमिका को दरकिनार किया जा रहा है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और विकास प्रभावित हो रहा है। कहा कि जब तक मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता, तब तक पार्टी सड़कों पर विरोध जारी रखेगी। यहां देवकी देवी, यशोधरा देवी, विमला देवी, जानकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.