हल्द्वानी, जनवरी 9 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी को मुख्य ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। इस नियुक्ति पर कांग्रेसियों ने खुशी जाहिर की है, वहीं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नीरज तिवारी ने बताया कि प्रकाश जोशी का संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति निष्ठा पश्चिम बंगाल इकाई को नई मजबूती देगी। उनके कुशल नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन और अधिक प्रभावी होगा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट, वरिष्ठ नेता संजय किरौला, पूर्व चेयरमैन दीप सती, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, जिला पंचायत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.