देहरादून, दिसम्बर 26 -- शहर कांग्रेस ने कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियों ने देश के विकास में किए गये पूर्व पीएम के कार्यों को याद किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि मनमोहन सिंह ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने विश्व मंदी में भी भारत की अर्थव्यवस्था को गिरने नहीं दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में अनेक ऐसे कार्य किए जिससे देश का नाम विश्व में जाना गया। वह बहुत सुलझे हुए अर्थशास्त्री थे। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह ने हमेशा सबको साथ लेकर चलने व भारत के समग्र विकास की बात की। इस मौके पर महेश चंद, नागेंद्र उनियाल वीरेंद पंवार, उपेंद्र मल्ल, दिनेश, सुरेश सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.