नोएडा, मई 27 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजिल अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम का आयोजन बिसरख स्थित कार्यालय पर किया गया। उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार के तौर पर जो नींव स्वतंत्र भारत में अगले सैंकड़ों वर्षों के लिए नेहरू ने प्रधानमंत्री रहते हुए रखी थी, वास्तव में वर्तमान में आधुनिक भारत की इमारत उसी नींव पर आज भी खड़ी हुई है। आजादी के आंदोलन के दौरान सबसे ज्यादा लंबे समय तक जेल में रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपना जीवन, अपनी पैतृक संपत्ति, अपना परिवार, अपना सर्वस्व देश के नाम न्यौछावर किया। कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, गौतम अवाना, दुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.