गोड्डा, मई 22 -- गोड्डा। जिला कांग्रेस कार्यालय गोड्डा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश यादव के अध्यक्षता में संचार क्रांति के जनक भारत रत्न देश के पुर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के द्वारा स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मौके पर जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने इस देश को कम्प्यूटर क्रांति एवं पंचायती राज का अधिकार देने का काम किया। देश का दुर्भाग्य कहिए कि ऐसा नेता हमारे बीच नहीं रहे। आज भी उनकी कमी महसूस हो रही है। वह अगर हमारे बीच होते, तो हमारा देश दुनिया का सुपर पॉवर देश होता। मौके पर जिला उपाध्यक्ष ज्योतिंद्र कुमार झा , जिला प्रवक्ता अकबर अली, महासचिव कुंदन ठाकुर, प्रियव्रत झा, अभय जायसवाल, जुगनू अली , सुशीला देवी, मेहबूब अंसारी ,सोनी सिंह, मो०मुस...