गढ़वा, दिसम्बर 29 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को गढ़वा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजीनियर ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। उस दौरान इंदिरा गांधी पार्क में पार्टी का झंडा जिलाध्यक्ष ने फहराया। मौके पर जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह, वरिष्ठ नेता उदय नारायण तिवारी, सुरेंद्रनाथ तिवारी, अमृत शुक्ला, राम करेश चौबे, गोकुल दुबे व शिव प्रसाद गुप्ता को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के 140 साल के इतिहास और योगदान ऐतिहासिक है। कांग्रेस के कार्यकाल में सूचना का अधिकार (आरटीआई), शिक्षा का अधिकार (आरटीई), खाद्य सुरक्षा कानून, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), वन अधिकार और भूमि अधिग्रहण कानून जैसे महत्वपूर्ण कान...