बस्ती, अक्टूबर 13 -- बस्ती, हिटी। कांग्रेस ने किसान स्वाभिमान रैली का आयोजन किया। रैली में ट्रैक्टरों पर सवार कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान गोटवा कस्बे में एकत्र हुये। यह रैली गोटवा से चलकर बड़ेवन, जिला अस्पताल, ओडवारा होते हुये मुण्डेरवा किसान शहीद स्मारक पहुंची। यहां शहीद किसानों को माल्यार्पण के बाद किसान समस्याओं पर चर्चा की गई। रैली का संयोजन डॉ. आलोक रंजन तथा अध्यक्षता विश्वनाथ चौधरी ने किया। किसान स्वाभिमान रैली संयोजक डॉ. आलोक रंजन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था। देश में किसान, नौजवान दोनों परेशान है। भाजपा की सरकार में ऐसी नीतियां बनायी जा रही है जिससे मुनाफा बड़े पूंजीपतियों की जेब में जा रहा है। कांग्रेस की मजबूत सरकार बनने पर ही समस्याओं का समाधान होगा। जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.