नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- कांग्रेस ने नई श्रम संहिता का विरोध किया है। पार्टी ने सरकार से नई श्रम संहिता को फौरन वापस लेने की मांग करते हुए कहा है कि नई संहिता श्रमिकों के खिलाफ है। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार नई श्रम संहिता को वापस नहीं लेती है, तो संगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन करेगी। असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष डा उदित राज ने कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए सभी श्रमिक संहिताएं मजदूर विरोधी हैं। इन चारों लेबर कोड्स औद्योगिक संबंध संहिता, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता और वेतन संहिता कारपोरेट की हितैषी और मजदूर विरोधी है। उदित राज ने कहा कि देश में पहले व्यावसायिक और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सख्त कानून थे, लेकिन अब निरीक्षण सिस्टम को ध्वस्त कर एक...