रांची, फरवरी 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए व्यवधान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जब भारत विश्व मंच पर अपनी तकनीकी क्षमता, नवाचार और नेतृत्व का प्रदर्शन कर रहा है, तब ऐसे समय में अराजकता फैलाना राष्ट्रीय शर्म का विषय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राष्ट्र की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाना और देश की छवि धूमिल करना गद्दारी की राजनीति को दर्शाता है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग दलगत स्वार्थ के लिए राष्ट्रहित को पीछे छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल नवाचार और स्टार्टअ...