नई दिल्ली, मई 9 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस ने भारतीय सेना के पराक्रम एवं शौर्य के सम्मान में तथा सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए शुक्रवार को देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय संकट की घड़ी में सरकार और सेना के साथ मजबूती से खड़ी है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। माहरा ने कहा कि तिरंगा यात्रा राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुई। इसके बाद घंटाघर स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। झारखंड की राजधानी रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में यात्री निकाली गई। इस मौके पर कमलेश ने कहा कि हमारे देश का मस्तक विश्व में ऊंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.