प्रयागराज, जनवरी 3 -- शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने इंदौर में दूषित जल के आपूर्ति से कई लोगों की मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए गहरी चिंता जताई है। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में शनिवार शाम को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में मध्य प्रदेश की डबल इंजन वाली मोहन यादव सरकार को पूरी तरह फेल बताया। मृतकों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा तथा अस्पतालों में भर्ती लगभग डेढ़ सौ लोगों को 50 लाख रुपये प्रति मुआवजा की मांग की। इस दौरान किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, परवेज़ सिद्दीकी, मानस शुक्ला, राम मनोरथ सरोज, प्रदीप द्विवेदी, नयन कुशवाहा, हसीब अहमद, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...