नई दिल्ली, मई 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने गुरुवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर सरकार को घेरा है। पार्टी ने राष्ट्रपति ट्रंप के दावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि सरकार को सभी दलों के नेताओं से बात कर सदन के पटल पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स पर पोस्ट कर सांसदों के प्रतिनिधिमंडलों को विभिन्न देशों के दौरे पर भेजने को दिखावे की निरर्थक कवायद करार दिया। उन्होंने कहा कि इस वक्त पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर को रोके जाने से जुड़े सवालों का जवाब और संसद से एक सामूहिक संकल्प दुनिया के सामने रखना जरूरी है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.