बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। मोदी सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए गए व्यापार समझौते के विरोध में कांग्रेस ने जिले भर में मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में दातागंज के बिहारीपुर छेमराम समेत आधा दर्जन गांवों में समझौते की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस अजीत यादव ने इस समझौते को विश्वासघात और गुलामी का दस्तावेज करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने अमेरिकी कृषि उत्पादों पर टैरिफ को शून्य कर दिया है, जबकि अमेरिका भारतीय उत्पादों पर भारी शुल्क लगा रहा है। इससे हिमाचल और कश्मीर के सेब किसानों तथा कपास उत्पादकों की रोजी-रोटी छिन जाएगी। कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी कि अमेरिकी दबाव में रूस से तेल आयात रोकना देश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.