पलामू, मई 31 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार जय हिन्द सभा का शुक्रवार को मेदिनीनगर कचहरी परिसर में आयोजन किया गया। आयोजन का नेतृत्व जय हिन्द सभा के संयोजक सह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने की। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री सुबोधकांत सहाय एवं कांग्रेस के पलामू प्रभारी विनय कुमार सिन्हा उर्फ दीपू सिन्हा मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह व संचालन विनोद तिवारी व परमदेव सिंह कुशवाहा ने किया। सभा के संयोजक केएन त्रिपाठी ने भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम की चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सेनाओं को बस तीन दिन का और समय मिला होता तो पीओके हमारे कब्जे में होता। उन्होंने कहा कि पहलगाम घटना के बाद केन्द्र सरकार द्वारा चलाये गए ऑपरेशन सिंदूर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.