झारसुगुड़ा, सितम्बर 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के लोगों को लूटा और निम्न आय वर्ग के लोगों पर भी टैक्स लगाया। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 'नमो युवा समावेश' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों को कांग्रेस और उसके सहयोगियों द्वारा की जा रही कथित लूट के प्रति आगाह किया। कार्यक्रम में मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने लोगों को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा और दो लाख रुपये सालाना आय वालों पर भी कर लगा दिया। भाजपा सरकार ने इस सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये से ज्यादा कर दिया...कांग्रेस और उसके सहयोगियों से सावधान रहें, क्योंकि वे लोगों को लूटते हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी व्यवस्था में सुधार और लोगों को राहत दिए जाने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को गाली देना शुरू कर दिया। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.