रुडकी, जनवरी 5 -- रुड़की, संवाददाता। महानगर जिला कांग्रेस द्वारा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष यास्मीन खान के नेतृत्व में निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में सीबीआई जांच की मांग की। कैंडल मार्च नगर निगम स्थित अंबेडकर की मूर्ति से शुरू होकर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर समाप्त हुआ। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह सरकार महिलाओं के अपराध के प्रति कतई गंभीर नहीं है और यह बलात्कारियों को बचाने का प्रयास क्यों कर रही है। प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड जैसे राज्य में ऐसी घटनाएं होना राज्य की छवि को खराब कर रहा है और इसकी विस्तृत जांच होकर दोषियों को दंड दिया जाना आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...