सिमडेगा, फरवरी 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अमेरिका से भारतीयों को जंजीरो में कैद कर वापस भारत भेजने के विरोध में कांग्रेस जिला कमिटि ने केंद्र सरकार का पुतला जलाया। पुतल दहन कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की के नेतृत्व में किया गया। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अमेरिका ने भारत के युवाओं को अपमानित कर देश वापस भेजा। अमेरिका की आर्मी का जहाज भी भारत में लैंड होने दिया गया। लेकिन पीएम डर गए, उनमें इतनी हिम्मत नहीं थी कि देश के युवाओं के लिए ट्रंप को आंखें दिखा पाते। कहा कि युवाओं को सम्मान के साथ देश वापस लाना पीएम की जिम्मेदारी थी। अमेरिका ने भारत के नागरिकों को जंजीरों में जकड़कर, बेहद अमानवीय तरीके से देश वापस भेजा। ये भारत और भारतीयों का अपमान है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज देश का अपमान हो रहा है और पीएम ...