लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का सुनियोजित प्रयास है। पंकज चौधरी ने कहा कि जब पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तकनीकी प्रगति, नवाचार और वैश्विक भूमिका की सराहना कर रहा है, तब कांग्रेस द्वारा ऐसे कार्यक्रमों में व्यवधान उत्पन्न करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-जिम्मेदाराना आचरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पूर्व नियोजित थी और देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नुकसान पहुंचाने की मंशा से की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.