कोटद्वार, मई 16 -- महानगर कांग्रेस एवं जिला यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ ज़बरदस्त आक्रोश नजर आ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस क्रम में शुक्रवार को कोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा चौक पर प्रदर्शन करते हुए मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, देश की बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, भाजपा मंत्री विजय शाह मुर्दाबाद आदि नारे लगाते हुए मंत्री विजय शाह की टिप्पणी को देश की एकता और बेटियों के सम्मान पर हमला बताया। कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे जांबाज़ सैनिक देश का गौरव हैं, जिनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.