रांची, जनवरी 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मकर संक्रांति पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक पतंगबाजी के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ संदेश दिया। आसमान में उड़ती 'राहुल पतंग' पर लिखे 'नो एसआईआर' और 'सेव मनरेगा' के नारे ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस गरीब, मजदूर और ग्रामीण भारत के अधिकारों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता करने के मूड में नहीं है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक दूबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. एम. तौसिफ, कांग्रेस नेता कुमुद रंजन, फिरोज रिजवी मुन्ना और समाजसेवी विनय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों का सबसे बड़ा नुकसान गरीब, मजदूर और ग्रामीण तबके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.