नई दिल्ली, जून 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने केंद्र सरकार से बेहतर रोजगार की तलाश में विदेश जाने वाले लोगों के साथ एजेंटों की धोखाधड़ी रोकने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि कुछ एजेंट रूस सरकार से मिले हुए हैं और लोगों को धोखे से रूस भेज रहे हैं। रूस इन लोगों को जबरदस्ती अपनी सेना में भर्ती कर रहा है। ऐसे कई लोग लापता हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वरिंग ने पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्ष दिसंबर 2023 को 126 लोग अपने घर का चूल्हा जलाने के लिए एजेंट के माध्यम से विदेश गए थे। वे लोग सिंगापुर, मलेशिया और इटली जाना चाहते थे, लेकिन उनको मॉस्को भेज दिया गया। राजा वरिंग ने कहा कि मॉस्को की सरकार ने इन लोगों को अपनी सेना में भर्ती कर लिया। सेना में भर्ती के बाद उन्हें 15 दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.