सासाराम, अप्रैल 12 -- सासाराम, एक संवाददाता। जिला महिला कांग्रेस के तत्वाधान में जिले के प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसका नेतृत्व जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रिंकू देवी बिंद कर रही हैं। शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम सासाराम के महद्दीगंज और नुरनगंज मोहल्ला में किया गया। इसके अलावा शिवसागर के बहेरी और सेवली गांव में आयोजित किया गया। महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री बिंद ने कहा कि हमारा संगठन नारी न्याय के प्रति कृत संकल्पित है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लाम्बा के नेतृत्व में लोक सभा और विधान सभा में प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण को लेकर हम निर्णायक लड़ाई लड़ेगे। आने वाले बिहार विधान सभा चुनाव में महिलाओं को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की मांग पार्टी नेतृत्व से किया जाएगा। कार्यक्रम में बिंदा द...