रामपुर, जून 23 -- रामपुर। राम विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि 1975 में कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। बिना किसी मुकदमे के ही लोगों को जेलों में ठूंस दिया गया था। यह सब सत्ता को बचाने का षड़यंत्र था। लेकिन, भाजपा जनता के समक्ष कांग्रेस के कलंकित चेहरे को बेनकाव करेगी। इसके लिए आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 25 जून को प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के काले कारनामों के बारे में जनता को बताया जाएगा। इस मौके पर पर मोहन कुमार लोधी, रविंद्र सिंह रवि, सतनाम सिंह, अशोक विश्नोई, राजकुमार चौहान, अनुज सक्सेना, अजीत गौतम, दीपक गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, आकाश सक्सेना, विक्रम सिंह, हर्षित रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...