देहरादून, फरवरी 8 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में पार्टी के जश्न के दौरान कांग्रेस नेत्री पर रेस्त्रां संचालक ने करछी से हमला किया था। घटना बीते चार फरवरी की रात है। मामले में पुलिस ने रविवार को तीन आरोपी पकड़े। उनसे पूछताछ में पता लगा कि विवाद की शुरुआत पार्किंग से कार निकालने को लेकर हुई थी। घटना चार फरवरी की रात की है। गांधीग्राम गुरुद्वारा रोड निवासी माही पुत्री हरीश जेटली कांग्रेस की युवा नेता हैं। वह अपने दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक के पास स्थित ब्रू कैफेमें वीकेंड पार्टी मनाने गई थीं। उसी दौरान वहां ब्रह्मपुरी और चंद्रबनी क्षेत्र के कुछ युवक भी पार्टी कर रहे थे। पार्टी खत्म होने के बाद जब आरोपी पक्ष आयुष, पंकज, हिमांशु व अन्य कैफे की पार्किंग से अपनी गाड़ी निकाल रहे थे तभी उनकी गांधीग्राम निवासी सोहेल औ...