पूर्णिया, सितम्बर 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस के पूर्णिया जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पलायन से लोग परेशान हैं इसके लिए मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। जिसके लिए यहां से एक बड़ी जत्था के साथ कांग्रेसी पटना कूच कर रहे हैं, ताकि सदाकत आश्रम से चलकर मुख्यमंत्री आवास की घेराबंदी किया जाएगा। जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने आम लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए इस कार्यक्रम में शरीक होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों एवं जिलों के प्रखंडों से कांग्रेस जनों का बड़ा जत्था तैयार होकर जो जहां है वहीं से चल पड़े हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...