नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो को इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार मिलने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने उनकी तुलना कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से की है। राजपूत ने संकेत दिया कि जैसे मचाडो को अपने देश में लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष करने पर यह सम्मान मिला है, वैसे ही राहुल गांधी भी भारत में संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। राजपूत ने एक्स पर मचाडो और राहुल गांधी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "इस बार नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्ष की नेता को संविधान की रक्षा के लिए मिला है। भारत के विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं।" नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने मचाडो को "तानाशाही से लोकतंत्र में शांतिपूर्ण बदलाव" और...