पटना, फरवरी 7 -- बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार त्रिवेदी का असामयिक निधन 69 वर्ष की आयु में हो गया। वे 2010 में बक्सर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे थे। उनके निधन पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक जताया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से बक्सर सहित बिहार कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। कांग्रेस नेता डॉ. मदनमोहन झा, कृपानाथ पाठक, प्रेमचंद्र मिश्रा, निर्मल वर्मा, ब्रजेश पांडेय, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबू लाल, बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी, स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय ने भी शोक जताया। गौर हो कि अनिल त्रिवेदी के पिता पंडित जगनारायण त्रिवेदी बक्सर से सबसे अधिक बार विधायक रहे और कैबिनेट मंत्री भी रहे। इसके दादा पंडित लक्ष्मीकांत त्रिवेदी बक्सर के प्रथम विधायक रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.